Pages

Tuesday, November 27, 2018

चाल दूरी ट्रिक्स

चाल दूरी समय की ट्रिक्स
चाल दूरी और समय: शोर्ट ट्रिक्स से सीखें हल करना: चाल, दूरी और समय (Speed, Time and Distance) पर आधारित प्रश्न IAS, PCS, SSC, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस, टीचिंग, केंद्र और राज्य की सभी प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं के लिये बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं अगर इन प्रश्नों का नियमित रूप से अभ्यास ना किया जाए तो यही प्रश्न परीक्षा के समय काफी परेशानी उत्पन्न करते हैं।
गणित के प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें !
शोर्ट ट्रिक से प्रश्नों को हल करना सिखने से पहले उम्मीदवारों को चाल, दूरी और समय से संबंधित सवालों का लॉजिक समझना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह ऐसे सवाल होते हैं जिनमें अगर हल्का सा भी घुमाव आता है तो विद्यार्थी के दिमाग में शॉर्ट शार्ट ट्रिक नहीं आ पाती है जिस कारण वह परीक्षा में प्रश्न गलत करके आ जाता है कराता है। अतः इस समस्या से बचने के लिए सभी उम्मीदवारों को सर्वप्रथम इन प्रश्नों का लॉजिक समझना आवश्यक है।

चाल दूरी और समय: शोर्ट ट्रिक्स से सीखें हल करना

चाल दूरी और समय (Speed Distance and Time) से सम्बंधित निम्न प्रकार के प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं-
1 प्रकार:राम अपने स्कूटर से 50 किमी/घंटे की चाल से चलते हुए 5 घंटे में कितनी दूरी तय करेगा।
2 प्रकार: एक व्यक्ति 50 किमी/घंटा की चाल से इलाहबाद शहर से प्रतापगढ़ शहर को जाता है, तब वह 20 मिनट बाद पहुंचता है, लेकिन जब वह 60 किमी/घंटा की चाल से इलाहबाद शहर से प्रतापगढ़ शहर को जाता है, तब वह 5 मिनट पहले पहुँच जाता है। तो दोनों शहर के बीच की दूरी क्या है?
3 प्रकार: एक व्यक्ति जब 30 किमी/घंटा की चाल से चलता है, तब एक स्थान पर 10 मिनट पहले पहुँच जाता है, लेकिन जब 40 किमी/घंटा की चाल से चलता है, तब 15 मिनट पहले पहुँच जाता है। तो उस स्थान की दूरी क्या होगी?
4 प्रकार: एक गाड़ी 130 किमी की दूरी 5 घंटे में तय करती है तो उसकी चाल ज्ञात कीजिए?
5 प्रकार: एक गाड़ी एक स्थान से दूसरे स्थान तक 16 किमी/घंटे की चाल से जाती है तथा पुनः उसी स्थान पर 18 किमी/घंटा की चाल से वापस चली आती है। तो गाड़ी की औसत चाल ज्ञात कीजिए?
6 प्रकार: एक रेलगाड़ी A से B तक 80 किमी की दूरी 60 किमी/घंटा की चाल से तथा B से C तक 100 किमी की दूरी 90 किमी/घंटा की चाल से चलती है। तो रेलगाड़ी की औसत चाल ज्ञात कीजिए?
7 प्रकार: एक आदमी अपने बाइक से एक निश्चित दूरी 4 घंटे में 64 किमी/घंटा की चाल से जाता है। यदि वह उस दूरी को 2 घंटे में ही तय करना चाहता है, तो उसे बाइक की चाल को कितना किमी/घंटा अधिक करना होगा?
8 प्रकार: एक निश्चित समय में 500 किमी, 60 किमी/घंटा की चाल से तय की जाती है। उतने ही समय में 750 किमी की दूरी किस चाल से तय की जाएगी?
9 प्रकार: कितने समय में एक गाड़ी 60 किमी/घंटा की चाल से चलती हुई 1200 किमी की दूरी तय कर लेगी?
10 प्रकार: यदि दो स्टेशनों की दूरी 600 किमी हो तथा दो रेलगाड़ी दोनों स्टेशनों से एक दूसरे की और 55 किमी/घंटा और 45 किमी/घंटा की चालों से एक-दूसरे की ओर चलती हैं, तो कितने घंटे बाद वे दोनों एक-दूसरे से मिलेंगी?
11 प्रकार: एक चोर 12 बजे एक मोटर साईकिल चुराकर 60 किमी/घंटा की चाल से भगा है। चोरी का पता 3 बजे चलने पर उसका पीछा 80 किमी/घंटा की चाल से किया जाता है। कितने घंटे बाद वह पकड़ लिया जायेगा।
12 प्रकार:  80 किमी/घंटा की चाल से चलती हुई कार 2400 किमी की दूरी 12 घंटे में तय करती है। उसी चाल से 480 किमी की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा ?
इकाइयों का रूपांतरण:
1 किमी/घंटा = 5/18 मीटर/सेकेण्ड
1 मीटर/सेकेण्ड = 18/5 किमी/घंटा
1 किमी/घंटा = 5/8 मील/घंटा
1 मील/घंटा = 22/15 फुट/सेकेण्ड
समस्त प्रश्नों को शोर्ट कट विधि से हल करने के लिए नीचे दी गई पीडीएफ देखें-

Thursday, September 13, 2018

Freelance se paise kamaye

फ्रीलान्स (Freelance Writing) क्या है? 

फ्रीलान्स राइटिंग आपको ऐसे अवसर प्रदान करता है जिससे आप अपने लेख से पैसे कमा सकते हैं। आज कई लोग इस छेत्र से पैसे कमा रहे हैं। 
कौन फ्रीलान्स राइटर बन सकता है? 
कोई भी व्यक्ति जिसकी राइटिंग अच्छी है और जो अपने लेख से पैसे कमाना चाहता है वह फ्रीलान्स राइटर बन सकता है। इसके लिए कोई एक्सपर्ट होने की आवश्यकता नहीं है। आपको बस कुछ ओरिजिनल सोचकर लिखना है, बस।
फ्रीलान्स राइटिंग क्यों ?
कई ऐसे लोग हैं जिन्हे अपने वेबसाइट, ब्लॉग या न्यूज़लेटर के लिए लेख की जरुरत होती है। आप अपना लेख उन्हें बेच कर पैसे कमा सकते हैं।
फ्रीलान्स राइटिंग जॉब कहाँ खोजें ?
कई ऐसे वेबसाइट हैं जहां आप फ्रीलान्स राइटिंग जॉब खोज सकते हैं - www.freelancer.com, www.payperpost.com, www.hubpages.com, www.triond.com, www.zdnet.com कुछ ऐसे वेबसाइट हैं। 
NOTE: ध्यान रखें कि ज्यादा तर वेबसाइट PayPal से पैसे देते हैं। इसलिए PayPal पर अपना अकाउंट आवश्य बना लें।

Tuesday, September 11, 2018

Blog kaise banye

ब्लॉग कैसे बनायें

ब्लॉग बनाने के लिए कई सारे प्लेटफार्म उपलब्ध हैं जैसे कि - Blogger.com, Wordpress.com, Typepad.com, Weebly.com, Wix.com, Tumblr.com इत्यादि। लेकिन इनमे से सबसे अच्छा कौन सा है और क्यूँ। आइये इन सवालों के जवाब जानें। 
ब्लॉग कहाँ और कैसे बनाएँ 
ब्लॉग बनाने के लिए निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सोचें और सही निर्णय लें: 
1. सबसे पहले अपने-आप से यह पूछें कि आप ब्लॉग क्यूँ बनाना चाहते हैं। क्या आप केवल शौक के लिए ब्लॉग बनाना चाहते हैं या आप ब्लॉग से पैसे कमाना चाहते हैं या आप कुछ सामान बेचना चाहते हैं। यदि आप को कुछ समझ नहीं आ रहा तो आप किसी Keyword Tool का इस्तेमाल करें। इस प्रश्न का सही उत्तर आपको आगे अपना ब्लॉग बनाने में मदद करेगा। 
2. अपना ब्लॉगिंग प्लेटफार्म चुनें - Blogger.com, Wordpress.com या Wordpress.org. 
Wordpress.com - यदि आप सिर्फ शौक के लिए या सिखने के लिए ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो Wordpress.com चुनें। Wordpress.com पर जाकर अपना अकाउंट बनायें और login करें। इसके बाद step-by-step अपना ब्लॉग तैयार कर लें। 
Blogger.com - यदि आप पैसे कमाना चाहते हैं लेकिन पैसे लगाकर ब्लॉग नहीं बनाना चाहते तो Blogger.com पर जाकर अपना अकाउंट बनायें और login करें। इसके बाद step-by-step अपना ब्लॉग तैयार कर लें। Blogger.com पर आप Google AdSense के विज्ञापन लगाकर पैसे कमा  सकते हैं।
 Wordpress.org - यदि आप थोड़े पैसे खर्च कर एक प्रोफेशनल की तरह अपना ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो Wordpress.org को चुनें। 
इसके लिए आपको अपना Domain Name (www.xyz.com) और Hosting खरीदना होगा। आप Bluehost, GoDaddy या BigRock से Domain Name और Hosting खरीद सकते हैं। 
जब आप अपना Domain Name और Hosting खरीद लें तब अपने Host के वेबसाइट (उदहारण - www.bluehost.com) पर login करें और Control Panel में जाएँ। यहां दाहिनी तरफ सबसे निचे आपको Fantastico या WordPress का Icon नज़र आएगा। उसपर क्लिक करें। अब आपको WordPress Install करने का स्क्रीन नज़र आएगा। यहां अपना ब्लॉग चुन कर बाकी विवरण लिखें और Install पर क्लिक करें। 
थोड़ी देर में आपके सर्वर में WordPress इनस्टॉल हो जायेगा। अब अपना Username और Password डालकर WordPress में Login करें। यहां से आप अपने ब्लॉग के लिए डिज़ाइन (Theme) चुन सकते हैं। यहां आपको और भी कई सारे Options मिलेंगे। धीरे-धीरे सबको पढ़कर सीखें और अपना ब्लॉग तैयार कर लें। 
उम्मीद है की अब आपने ब्लॉग बनाना सिख लिया होगा।

Free online money earning -Hindi

जानिए आप घर से कैसे पैसे कमा सकते हैं

10 आसान तरीके 


घर से पैसे कमाने के सही तरीकों को समझें और उनको follow करके घर बैठे पैसे कमाएं। 

तो आइये जानें कुछ ऐसे ही बेहतरीन तरीके जिनसे आप घर से पैसे कमा सकते हैं। 

1. Freelancer राइटिंग - ऐसे कई Website हैं जहाँ आप अपना Post प्रकाशित कर सकते हैं। हर Post के लिए आप पैसे कमा सकते हैं। ऐसे काम के लिए आप (www.getafreelancer.com) website पर जा सकते हैं। 

2. ClickNWork - ClickNWork website आपको ऐसे अवसर प्रदान करता है जिससे आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए www.clicknwork.com पर जाएँ । अब अपने पसंद के हिसाब से काम चुनें और उन्हें पूरा करके पैसे कमाएं। 

3. Vertual Call Center - यह एक ऐसा Call Center है जिसमें लोग घर से ही काम करते हैं। इस काम के लिए आपके पास कंप्यूटर, हाई स्पीड इंटरनेट, हेड फ़ोन और इंग्लिश की जानकारी होनी चाहिए। ऐसे काम के लिए आप www.liveops.com website पर जाएँ। 

4. Photo बेच कर कमाए - यदि आप Photographer हैं और अच्छी तस्वीरें खीचते हैं तो आप अपनी तस्वीरों को बेच कर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप www.shutterstock.com website पर जा सकते हैं। 

5. Blogging - आप Blogging करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। आप अपना खुद का ब्लॉग बनाएं। 

6. Online Teacher बनकर पैसे कमाए- आप ऑनलाइन टीचर बनकर भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप www.homeworkhelp.com website पर जाएँ । अब अपने सब्जेक्ट चुनें और Teacher बनने के लिए Apply कर दे। 

7. Sells और Tellimarketing - आप Sells और Tellimarketing से भी घर बैठे कमा सकते हैं। बस ऐसे Website Search करें और Apply कर दें। 

8. eBay और Amazon website पर सामान बेच कर पैसे कमाए - eBay और Amazon पर सामान बेचना बहुत आसान है। सबसे पहले बेचने के लिए सामानों की एक लिस्ट बना लें। इसके लिए आप eBay और Amazon Seller App की मदद ले सकते हैं। इसके बाद eBay और Amazon पर अपना Seller अकाउंट बना कर सामान बचें और मुनाफा कमाएं। 

9. Domain बेचकर पैसे कमाए - आप Domain Name (उदहारण - www.abc.com) बेच कर भी पैसे कमा सकते हैं। डोमेन नाम ऐसे हों जो कोई न कोई अवश्य खरीदना चाहे। जब कोई आपसे Domain खरीदने के लिए संपर्क करे तो अपना मुनाफा जोड़कर उसे बेच दें। 

10. Information से कमाएं- अगर आप किसी Topic और Subject के अच्छे जानकार हैं तो अपनी जानकारी दूसरों से share करके पैसे कमा सकते है। इसके लिए आप www.justanswer.com website पर जा सकते हैं।